समय

 १. समय किसे कहते है ?

काल का अत्यंत सूक्ष्म अंश, जिसका केवली के ज्ञान में भी विभाग न हो सके, उसे समय कहते है।

२. समय की सूक्ष्मता कैसे समजाये?

आंख मींच कर खोलने में असंख्यात समय व्यतीत हो जाते है।

उन असंख्यात समय की एक आवलिका होती है।  समय की सूक्ष्मता को इस उदाहरण के द्वारा भी समझ सकते है। जैसे अति जीर्ण वस्त्र को त्वरा से फाड़ने पर एक तंतू से दुसरे तंतू को फटने में जो समय लगता है, वह भी असंख्य समय प्रमाण है।

३. पक्ष किसे कहते है?

पन्द्रह दिनो को १ पक्ष कहते है।

४. पक्ष कितने प्रकार के होते है?

पक्ष दो प्रकार के होते है, १. शूक्ल पक्ष और २. कृष्ण पक्ष।

५. मांस किसे कहते है?

पक्ष अथवा ३० अहोरात्र का एक मास होता है।

६. अहोरात्र किसे कहते है?

दिन और रात को अहोरात्र कहते है।

७. एक अहोरात्र में कितनी घडी होती है?

एक अहोरात्र में साठ घडी (२४ घंटे या ३० मूहुर्त) होती है।

८. एक घडी का परिमाण कितना होता है?

एक घडी का परिमाण २४ मिनीट का होता है।

९. एक मूहुर्त में कितनी घडी होती है?

एक मूहुर्त में दो घडी होती है।

१०. एक वर्ष में कितने मास होते है?

एक वर्ष में १२ मास होते है।

११. एक वर्ष में कितनी ऋतुए होती है?

एक वर्ष में छह ऋतुए होती है।

१. हेमंत २. शिशिर ३. वसंत ४. ग्रीष्म ५. वर्षा ६. शरद

१२. एक ऋतुमें कितने मास होते है?

एक ऋतुमें दो मास होते है।

१३. एक अयन कितनी ऋतु का होता है?

तीन ऋतु यानी छह माह (दक्षिणायन और उत्तरायण) का एक अयन होता है।

१४. एक युग कितने वर्ष का होता है?

एक युग ५ साल का होता है।

१५. एक वर्ष कितने अयन का होता है?

एक वर्ष दो अयन का होता है।

१६. कितने वर्ष का एक पूर्वांग होता है?

८४ लाख वर्ष का एक पूर्वांग होता है।

१७. एक पूर्व में कितने पूर्वांग या कितने वर्ष होते है?

एक पूर्व में ८४ लाख पूर्वांग या सत्तर लाख छप्पन हजार करोड वर्ष होते है।

१८. एक पल्योपम कितने वर्ष का होता है?

असंख्यात वर्ष का एक पल्योपम होता है।

१९. पल्योपम कि व्याख्या कीजिए?

उत्सेधांगुल के माप से एक योजन (४ कोष) लंबा,चौगान, गहरा एक कुआं जिसको सात दिन की उम्र वाले युगलीक बालक के एक एक केश के असंख्य टुकडों से इस तरह ठसाठस भर दिया जाये की उसके उपर से चक्रवर्ती की विशाल सेना पसार हो जाये तब भी उसके ठसपण में किंचीत मात्र भी फर्क ना आते। उस कूप में से प्रति समय एक एक केश का टुकडा निकाले। इस प्रकार करते हुए जब केश राशी से पुरा कुआं  खाली हो जाये, उतने समय की अवधि अथवा परिमाण को बादर उद्धार पल्योपम कहते है।

२०. कितने पल्योपम का एक सागरोपम होता है?

१० कोडाकोडी पल्योपम का एक सागरोपम होता है।

२१. कोडाकोडी किसे कहते है?

करोड को करोड से गुणा करने पर जो संख्या आती है उसे कोडाकोडी कहते है।

२२. कितने सागरोपम की एक उत्सर्पिणी या अवसर्पिणी होती है?

१० कोडाकोडी सागरोपम की एक उत्सर्पिणी या अवसर्पिणी होती है।

२३. कालचक्र किसे कहते है?

एक उत्सर्पिणी या अवसर्पिणी काल का एक कालचक्र होता है।

२४. एक कालचक्र कितने सागरोपम का होता है?

एक कालचक्र २० कोडाकोडी सागरोपम का होता है।





Comments

Popular posts from this blog

५८ घडी कर्म की तो २ घडी धर्म की

Parshwanath Dada

શ્રી શંખેશ્વર પાર્શ્વનાથ દાદા